- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: रामगंगा घाट...
Bareilly: रामगंगा घाट पर गोताखोरों एवं नाव की व्यवस्था कराएं: डीएम अविनाश सिंह

बरेली; डीएम अविनाश सिंह ने ग्राम चौबारी स्थित रामगंगा के घाट पर लगने वाले ज्येष्ठ दशहरा मेले की तैयारियां परखीं। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रामगंगा ज्येष्ठ दशहरा मेला बहुत ही प्राचीन मेला है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामगंगा में स्नान करने आते हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि घाट के आसपास व मेले में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित रखें। मेला प्रबंधक कमेटी को निर्देश दिए कि मेले में बिजली, पानी तथा घाट के आस-पास गोताखोर एवं नाव की उचित व्यवस्था करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें।
बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि ज्येष्ठ दशहरा मेला 7 जून तक चलेगा। मुख्य स्नान 5 जून यानि बृहस्पतिवार को है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिए कि खोया-पाया केंद्र पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाएं।





