उत्तर प्रदेश

Bareilly: दुष्कर्म के आरोप के बाद प्रेमी ने आत्महत्या की

Admindelhi1
8 Jan 2026 3:31 PM IST
Bareilly: दुष्कर्म के आरोप के बाद प्रेमी ने आत्महत्या की
x

बरेली: जनपद के थाना इज्जतनगर के बिहारमान नगला के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवती से उसकी दोस्ती थी और वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। युवती ने उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने मे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिससे वह दुखी और परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर के बिहारमान नगला का रहने वाला आसिफ पहले सऊदी मे काम करता था। परिजनों के मुताबिक एक साल पहले वह वापस आया और कुतुबखाना बड़ा बाजार मे कास्मेटिक की दुकान खोली थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कोहाड़ापीर की युवती से हो गई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध हो गया।

आसिफ के भाई शारिक का आरोप है कि युवती अब शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। उसके भाई आसिफ ने शादी से मना कर दिया। इस पर प्रेमिका ने आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोप है कि युवती ने समझौते के लिए 20 लाख रुपये मांगे। इसके चलते आसिफ ने तनाव मे आकर सोमवार को जहरीला पदार्थ पी लिया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।

Next Story