उत्तर प्रदेश

Bareilly: गुम हुए फोन लौटे, चेहरे खिल उठे

Admindelhi1
5 Feb 2026 4:43 PM IST
Bareilly: गुम हुए फोन लौटे, चेहरे खिल उठे
x
"मोबाइल लौटने से मिली राहत"

बरेली: पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गुम या खोए हुए 516 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। इन फोनों को इनके मालिकों को सौंप दिया गया। मोबाइल फोन पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे। पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि एसएसपी के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रत्येक माह गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। है।

अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन को खोजकर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाना है। जिले के थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों, साइबर टीम एवं जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा पोर्टल, तकनीकी संसाधनों और पुलिस कर्मियों के सतत प्रयासों से माह जनवरी में 516 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी ट्रैफिक के अनुसार बरामद मोबाइल फोनों की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। अभियान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली थाना कैट, शाही, अलीगंज, क्योलड़िया एवं फतेहगंज पूर्वी की साइबर सेल टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार दिया गया।

Next Story