- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: खोया कार्ड...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: खोया कार्ड बना सिरदर्द, साइबर ठगों ने उड़ाए ₹1.71 लाख
Admindelhi1
19 Jun 2025 12:16 PM IST

x
बरेली: ठग ने खोए हुए क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 71 हजार रुपये की खरीददारी कर ली। कार्ड धारक ने थाना किला में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किला के मोहल्ला कटघर निवासी युधिष्ठिर ने बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड नवंबर 2024 में गुम हो गया था। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कंपनी ने उन्हें दूसरा क्रेडिट कार्ड भेजा था। यह क्रेडिट कार्ड उन्होंने एक्टिवेट नहीं किया था।
इस दौरान उनके गुम हुए क्रेडिट कार्ड से 20 से 24 मार्च तक 1.71 लाख की खरीदारी कर ली गई। यह भुगतान फैजान किराना स्टोर बरेली को किया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Tagsबरेलीखोया कार्डसिरदर्दसाइबर ठगोंउड़ाए₹1.71 लाखBareillylost cardheadachecyber thugsblown away₹1.71 lakhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





