उत्तर प्रदेश

Bareilly: स्थानीय समर्थन का नारा, "आई लव बरेली पुलिस, हम पीछे नहीं हटेंगे"

Admindelhi1
27 Sept 2025 2:54 PM IST
Bareilly: स्थानीय समर्थन का नारा, आई लव बरेली पुलिस, हम पीछे नहीं हटेंगे
x

बरेली: जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर पथराव और बवाल कर माहौल खराब करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस उपद्रवियों की जमकर धुनाई लगाई। लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। शहर की फिजां खराय करने बालों पर लाठियां भांजने वाली बरेली पुलिस के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर स्टेटस डाल रहे है। किसी ने पुलिस के लिए लिखा है कि ‘आई लव बरेली पुलिस, तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।

नवरात्रि के अवसर पर आज बरेली पुलिस का भव्य डांडिया आयोजन, आई लव यूपी पुलिस, बाबा जी सत्य हैं, बाबा जी अनंत है, बाबा की पुलिस फायर है जैसे कमेंट्स लिखते हुए लोग अपनी फेसबुक पर स्टेटस लगा रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ भी कमेंट्स किए है। सोशल मीडिया पर मौलाना तौकीर रजा पर भीड़ को उकसा कर बरेली शहर को सुलगाने की साजिश रचने का आरोप लगाया जा रहा है।

लाठीचार्ज के कई वीडियो फेसबुक पर शेयर कर भाजपा नेताओं और डॉक्टरों ने तौकीर को घेरा है, योगी सरकार से तौकीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी सोशल मीडिया पर उठाई गई।

Next Story