उत्तर प्रदेश

Bareilly: बर्फीली हवाओं और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Admindelhi1
18 Dec 2025 2:57 PM IST
Bareilly: बर्फीली हवाओं और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
x

बरेली: बर्फीली हवाओं से बुधवार को शहर ठिठुर गया। पूरा दिन हल्का कोहरा छाया रहा व शीतलहर के चलते लोग कांपते रहे। बुधवार को बरेली पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया। दिन में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वही प्रदेश मे दूसरा सबसे ठंडा जिला मंडल का ही शाहजहांपुर रहा जहां दिन में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 21 दिसंबर तक मौसम ठंड और गलन काफी रहेगी। घना कोहरा के साथ शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को रेड अलर्ट और शुक्रवार को अरिंज अलर्ट जारी किया है।

इसके बाद शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारों का कहना है कि आज भी घना कोहरा छाया रहेगा। विशेषज्ञों ने बताया कि रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम की गंभीरता को दशति हैं। येलो अलर्ट (सावधानी) यानी मौसम बिगड़ने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) यानी गंभीर मौसम और व्यवधान की आशंका है। शून्य दृश्यता के चलते बुधवार को इंडिगो ने मुंबई-बरेली-मुंबई फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद एयरलाइंस ने फ्लाइट कैंसिल करने का मैसेज यात्रियों को जारी किया।

मुंबई से बरेली आने वाले दो बच्चों सहित 223 यात्री थे। जबकि बरेली से मुंबई के लिए 234 यात्री थे, इनमें दो साल की उम्र से कम के पांच बच्चे भी थे। काफी यात्रियों ने टिकट रिफंड कराया। कुछ ने शुक्रवार के शेड्यूल मे टिकट बुक करा लिया। पिछले दो दिनों से कोहरा परिवहन सेवाओं के लिए बड़ी बाधा बना हुआ है। दृश्यता शून्यू होने से हवाई यात्रा, ट्रेन और बस सेवा भी प्रभावित है।

Next Story