उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्रभारी निरीक्षक की बदसलूकी के विरोध में लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Admindelhi1
16 Jun 2025 2:05 PM IST
Bareilly: प्रभारी निरीक्षक की बदसलूकी के विरोध में लेखपालों ने किया प्रदर्शन
x

बरेली; जनपद के थाना फरीदपुर मे शनिवार को समाधान दिवस मे प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने लेखपालों से अभद्रता कर दी। इससे नाराज लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद बिथरी चैनपुर, भुता, फतेहगंज पूर्वी के लेखपाल भी विरोध मे आ गए और सदर तहसील ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपालों ने एसडीएम मल्लिका नैन को ज्ञापन दिया। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह के हस्तक्षेप पर प्रभारी निरीक्षक ने धरनास्थल पर पहुंचकर लेखपालों से माफी मांगी। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने किसी तरह मामले को निपटाया। वही लेखपालों के समाधान दिवस से दूरी बनाने की वजह से राजस्व से जुड़ा कोई भी विवाद नही निपट सका। समाधान दिवस के दौरान थाना फरीदपुर के सभी लेखपाल थाना फरीदपुर में मौजूद थे।

लेखपाल संघ के उप शाखा फरीदपुर के तहसील अध्यक्ष का आरोप है कि लेखपाल हिम प्रताप ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रभारी निरीक्षक से शिकायत रजिस्टर मांगा तो वह अभद्र व्यवहार करने लगे और रजिस्टर देने से मना कर दिया। इस पर लेखपाल के साथियों ने प्रभारी निरीक्षक के अभद्र व्यवहार पर आपत्ति जताई। लेखपालों ने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक की ओर से थाना समाधान दिवस मे आनी वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध नही कराया जाता है। जिसके कारण जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक नही हो पाता है। आरोप है प्रभारी निरीक्षक की ओर से समाधान दिवस मे बैठने की समुचित व्यवस्था नही की जाती है। इससे नाराज होकर लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया।

लेखपालों ने चेतावनी दी जब तक प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण नही होता। तब तक फरीदपुर के लेखपाल थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते रहेंगे। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों मे पंकज यादव, शरद कुमार, नारायण लाल, शैलेंद्र कुमार, नितिन कुमार, सहित दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।

Next Story