उत्तर प्रदेश

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीबीए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल

Admindelhi1
14 April 2025 11:24 AM IST
Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीबीए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल
x
कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल

बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति से आच्छादित बीबीए द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के संस्थागत और बैक परीक्षा के फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है।

विद्यार्थी 24 अप्रैल तक ऑनलाइन फार्म भरकर शुल्क जमा कर सकेंगे और 26 अप्रैल तक विद्यार्थियों को भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे और महाविद्यालयों को ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे।

स्वयं का वेबिनार 15 को: बरेली कॉलेज में स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पिरिंग माइंड) के नोडल अधिकारियों की आईआईटी कानपुर के निर्देशन में 15 अप्रैल को लाइव स्ट्रीमिंग वाणिज्य विभाग में होगी।

कुलसचिव के जारी पत्र के अनुसार वेबिनार दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य होगा। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पंपा गौतम ने कला संकाय के स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को लाइव स्ट्रीमिंग में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Next Story