- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: आवारा...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: आवारा कुत्तों पर लाखों खर्च, लेकिन सड़कों से नहीं हुआ सफाया
Tara Tandi
8 April 2025 4:52 PM IST

x
Bareilly बरेली : आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम हर साल करीब 20 से 30 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके बावजूद आवारा कुत्तों से निजात नहीं मिल रही है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त से शिकायत कर जांच की मांग की है।
नगर निगम ने एक फर्म को कुत्तों को पकड़ने और उनके बंध्याकरण की जिम्मेदारी दी है।पार्षद राजेश अग्रवाल ने सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया है कि नगर निगम का लेखा विभाग से पांच साल से एजेंसी को गलत भुगतान किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 27,53,445 लाख का भुगतान किया है।
आरोप है कि 2022-23 के वित्तीय वर्ष में करीब 19 लाख, 2023-24 में 30 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कुत्ता पकड़ने के नाम पर किया गया है। अगर जांच की जाए तो बड़ा गोलमाल उजागर होगा। कुत्तों को पकड़ने का काम केवल कागजों में किया जा रहा है जबकि धरातल पर कुत्तों से लोग परेशान हैं। इनके हमले से आए दिन घायल होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बोर्ड बैठक में भी मामले की जांच की मांग की है।
TagsBareilly आवारा कुत्तोंलाखों खर्चलेकिन सड़कों सफायाBareilly stray dogsmillions spentbut streets wiped outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





