उत्तर प्रदेश

Bareilly: भमौरा में मजदूर की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने कुचला

Admindelhi1
26 July 2025 4:39 PM IST
Bareilly: भमौरा में मजदूर की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने कुचला
x

बरेली: ढाबे पर जाते समय ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मचा है। वही घर मे कमाने वाले थे। ग्राम कैमुंआ निवासी विनोद सिंह पुत्र श्याम सिंह (40) बुधवार देर रात देवचरा बल्लिया चौराहे से साथी के साथ बाइक से रम्पुरा मोड़ स्थित एक ढाबा पर जा रहे थे। वह ढाबे पर ही काम करते थे। देवचरा चौराहे से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरा और पीछे बाइक पर बैठे विनोद सिंह ट्रक के पहिए की चपेट मे आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को इलाज हेतु अस्पताल भेजा।

जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। विनोद अपने पीछे पत्नी गीता तीन पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए। हल्का दरोगा श्याम सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे मे ले घायल विनोद को इलाज हेतु भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।।

Next Story