उत्तर प्रदेश

Bareilly: किशन यादव को सपा युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया

Admindelhi1
20 Dec 2025 3:08 PM IST
Bareilly: किशन यादव को सपा युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया
x

बरेली: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से बिरिया नारायन निवासी किशन यादव को सपा युवजन सभा का प्रदेश सचिव नामित किया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर किशन यादव को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए मजबूती प्रदान करने वाला कदम बताया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव किशन यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। किशन यादव को प्रदेश सचिव बनने पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के आंवला विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, समाजवादी आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, द्रोण कश्यप, जितेंद्र मुंडे, संजीव कश्यप, राम सेवक प्रजापति, अनुपम यादव, विजय सिंह एडवोकेट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Next Story