- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : सावन में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : सावन में 3500 पुलिसकर्मियों की निगरानी में संपन्न होगी कांवड़ यात्रा
Tara Tandi
21 July 2024 1:18 PM GMT
x
Bareillyबरेली । सावन में सुरक्षा के लिए जिले में 35 सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों की मंदिरों और कांवड़ रूट पर ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी अलग-अलग घाटों से जल लेकर आने वाले 897 जत्थों की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कांवड़ सेल का गठन कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यहां पांच पुलिसकर्मियों की टीम जत्थेदारों से वार्ता कर फीडबैक लेगी। इस पर लोग भी समस्या बता सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 0581-2990450 और आपात सेवाओं के लिए 112 जारी किया गया है।
इसके अलावा पिछले साल जोगीनवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस बार पहले से तैयारी की है। सोमवार से सावन शुरू होने के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है। हजारों लोग जिले से कछला और दूसरे घाटों पर जल लेने जाते हैं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कांवड़ियों के रूट को पहले से ही देख लें। यहां सड़क किनारे होटल, फड़, ठेले पर मालिकों का नाम लिखा होना चाहिए। जत्थों की पूरी सुरक्षा हो। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में 15 सौ सिपाही, एक हजार हेड कांस्टेबल, 400 महिला सिपाही, 535 दरोगा और 70 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा आठ क्यूआरटी बनाई गई हैं। आरएएफ व पीएसी की एक-एक कंपनी को बुलाया गया है।
जिले से 530 जत्थे जाएंगे कछला, 305 हरिद्वार
पुलिस ने कांवड़ियों के जत्थों की सूची बनवा ली है। पूरे जिले से 897 जत्थे जाएंगे। सबसे अधिक 530 जत्थे कछला घाट जाएंगे, इनमें सबसे अधिक 56 जत्थे कैंट क्षेत्र के हैं। इसके अलावा 54 जत्थे फरीदपुर से रवाना होंगे। इसके अलावा हरिद्वार के लिए 305 जत्थे रवाना होंगे जबकि गढ़ के लिए सिर्फ 11 जत्थे जाएंगे। इसके अलावा 51 अन्य जत्थे विभिन्न जगहों को जाएंगे।
जिले में किस थाना क्षेत्र से कितने जत्थे निकलेंगे इसकी सूची तैयार करा ली गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में नहीं करने दिया जाएगा।
TagsBareilly सावन3500 पुलिसकर्मियों निगरानीसंपन्न होगी कांवड़ यात्राBareilly Sawan3500 policemen will be monitoringKanwar Yatra will be completedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story