उत्तर प्रदेश

Bareilly: SIR में नियमों की अवहेलना, कनिष्ठ सहायक बर्खास्त

Admindelhi1
29 Nov 2025 2:51 PM IST
Bareilly: SIR में नियमों की अवहेलना, कनिष्ठ सहायक बर्खास्त
x

बरेली: एसआईआर के गणना प्रपत्रों की फीडिंग मे शहर विधानसभा सबसे पीछे चल रही है। डीएम ने समीक्षा के दौरान इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक कनिष्ठ सहायक की सेवा समाप्त करने के साथ-साथ आठ बीएलओ को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्कालइसपर कार्रवाई की। शहर विधानसभा के अभी तक केवल 44.08 फीसदी फार्म ही ऑनलाइन अपलोड हुए है। लगातार खराब स्थिति को देखकर डीएम अविनाश सिंह शुक्रवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए।

उन्होंने ईआरओ और एईआरओ के साथ बूथवार पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उनके खुद सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचने की दिनभर कलेक्ट्रेट मे चर्चा रही। शाम को एक बार फिर उन्होंने कलेक्ट्रेट कक्ष में विधानसभा 124 बरेली के ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ के साथ समीक्षा की। इस दौरान मत देय स्थल संख्या 284 दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज बरेली मे कक्ष संख्या चार पर नियुक्त बीएलओ शिवचरन लाल के कार्य की प्रगति बेहद असंतोषजनक पाई गई।

शिवचरन लोक निर्माण विभाग बदायूं-पीलीभीत वृत्त मे कनिष्ठ सहायक है। डीएम ने उनकी सेवा समाप्ति करने का निर्देश दिया। बरेली विधानसभा के ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने तत्काल अधीक्षण अभियंता को इस संबंध मे पत्र जारी कर कार्रवाई का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आठ बीएलओ का कार्य खराब पाया गया। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग में मेट वीरेंद्र कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज मे लिपिक विनीता गुप्ता, शिक्षा विभाग में अध्यापक नेहा, निकिता देवल, राधा टंडन, किरण कैथवाल, नम्रता वर्मा और सिंचाई विभाग मे कनिष्ठ सहायक जितेंद्र सिंह तोमर को चेतावनी पत्र जारी किए गए।

Next Story