उत्तर प्रदेश

बरेली : जेठ ने किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर सिर फोड़ा

Bhumika Sahu
13 July 2022 4:07 PM GMT
बरेली : जेठ ने किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर सिर फोड़ा
x
जेठ ने किया रेप का प्रयास

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बरेली, जेठ ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की। एक दिन मौका पाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला के हाथ में सब्बल मारकर खुद का सिर फोड़ लिया। बाद में खुद को चाकू मारकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रेमनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 2018 में समाज कल्याण विभाग के द्वारा उसकी शादी प्रेम नगर के रहने वाले युवक से हुई थी । शादी के बाद से जेठ उस पर बुरी नियत रखने लगा। उसने कई बार छेड़छाड़ की। आरोप है कि 11 जुलाई की रात जेठ ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।


Next Story