उत्तर प्रदेश

Bareilly: बच्चियों को सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा सीखना जरूरी: डीएम

Admindelhi1
15 Oct 2025 1:54 PM IST
Bareilly: बच्चियों को सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा सीखना जरूरी: डीएम
x

बरेली: अंतर्राष्ट्रीय ओपन कुक्किवोन कप प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम स्थित केडी जाधव हॉल मे किया गया। इसमें बरेली के 14 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में 22 पदक हासिल किए। डीएम ने अविनाश सिंह ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि प्रत्येक पदक विजेता को 5 हजार की धनराशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल कूद में भी सक्रिय रहना चाहिए। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। पदक विजेताओं में अधिकांश प्रतिभागी बच्चियां हैं, जो गर्व की बात है। उन्होंने सभी बच्चियों से आत्मरक्षा के गुण सीखने को कहते हुए कहा कि हर बालिका को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा मे आगे बढ़ना चाहिए। बरेली के विजेता खिलाड़ी माही गंगवार ने 3 स्वर्ण और कांस्य, निशु भारद्वाज ने रजत और कांस्य, शुभम रौतेला ने रजत, अधृत श्रीवास्तव ने स्वर्ण, करण कुमार कनौजिया ने स्वर्ण और कांस्य, भानु प्रताप सिंह ने स्वर्ण और रजत, सांची सिंह ने स्वर्ण, माधुरी ने स्वर्ण और कांस्य, आरोही ने रजत, परिक्रमा ने रजत, जोया खान ने रजत, साजात ने कांस्य, तवेज कुमार ने स्वर्ण, रूप ने रजत और कांस्य जीता।

इस अवसर पर कोच मो. अकमल खान, साक्षी बोरा और जगमोहन पटेल के योगदान की भी सराहना की गई।

Next Story