उत्तर प्रदेश

Bareilly: पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में आईपीएस अंशिका वर्मा को 'वूमेन आइकन अवार्ड' से सम्मानित किया गया

Admindelhi1
6 March 2025 4:29 PM IST
Bareilly: पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में आईपीएस अंशिका वर्मा को वूमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया
x
उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदान कि

बरेली: जिले में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईपीएस अंशिका वर्मा को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में 'वूमेन आइकन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदान किया। इस अवसर पर अंशिका वर्मा के कार्यों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।

समाज में जागरूकता और कानून व्यवस्था में अहम योगदान

आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुलिस सेवा के दौरान नैतिक पुलिसिंग, सोशल मीडिया जागरूकता, और वित्तीय धोखाधड़ी की जांच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कई पहल की हैं।

बिना कोचिंग के हासिल की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता

2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनकी सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने बिना कोचिंग के, सेल्फ स्टडी के जरिए सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है।

Next Story