उत्तर प्रदेश

Bareilly: मतदाता सूची को अपडेट करने का निर्देश, विधायक ने बीएलओ को जोड़ा

Admindelhi1
11 Nov 2025 2:22 PM IST
Bareilly: मतदाता सूची को अपडेट करने का निर्देश, विधायक ने बीएलओ को जोड़ा
x

बरेली: भारतीय किसान यूनियन ने खरीद केंद्रों पर किसानों का धान न खरीदने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही ब्लॉक परिसर में किसान एकत्र हो गए। यूनियन के मंडल अध्यक्ष उपदेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने समितियों पर खाद न मिलने एवं धान खरीद केंद्रों से किसानों को लौटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

जिसके बाद तमाम किसान नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार प्रशांत अवस्थी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि धान खरीद केंद्रों से किसानों को वापस किया जा रहा है। धान खरीद केंद्रों पर बिचौलिये हावी है। खुले बाजार मे आढ़ती 1600 रुपये कुतल धान खरीद रहे है। सरकारी साधन समितियों पर सचिव किसानों को खाद नहीं दे रहे हैं। खुले बाजार में मिलावटी खाद बेची जा रही है। उन्होंने मांग की कि धान खरीद केंद्रों पर आने वालों किसानों की एंट्री की जाए और उनका धान टोकन देकर तत्काल तौलने की व्यवस्था की जाए।

किसानों ने छुट्टा गोवंशों को गोशाला भेजने की मांग की। तहसीलदार ने उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया। इस मौके पर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता, मंडल महासचिव राम रहीम यादव, तहसील अध्यक्ष वीरपाल सिंह, संदीप, अरविंद शर्मा, कल्याण शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story