उत्तर प्रदेश

Bareilly: पार्क में लड़कियों से अभद्रता, स्थानीय लोगों ने जताई नाराज़गी

Admindelhi1
8 Jun 2025 3:30 PM IST
Bareilly: पार्क में लड़कियों से अभद्रता, स्थानीय लोगों ने जताई नाराज़गी
x
पार्कों में लड़कियों को निशाना बना रहे कुछ लड़के कर रहें है परेशान

बरेली: जनपद मे कुछ लड़के शहर के पार्कों में जाकर लड़कियों को परेशान कर रहे हैं। उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है। एक्स पर बरेली पुलिस और आईजी बरेली से इसकी शिकायत हिमांशु पटेल ने की है। पुलिस को कुछ वीडियो भी भेजे हैं, जिनमें कुछ लोग लड़कियों से उनका नाम पता पूछ रहे हैं और धमका रहे हैं। हिमांशु पटेल ने एक्स पर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि गांधी उद्यान में कुछ लड़के खुद को हैदरी दल का पदाधिकारी बताते हैं।

पार्कों में जाकर अपने समुदाय की लड़कियों को परेशान करते हैं। शिकायत पर बरेली पुलिस ने मामले की जांच के निर्देश दिए है।।

Next Story