उत्तर प्रदेश

Bareilly: समीक्षा बैठक में उठाए गए अहम मुद्दे

Admindelhi1
19 Feb 2026 6:38 PM IST
Bareilly: समीक्षा बैठक में उठाए गए अहम मुद्दे
x
"उच्चाधिकारियों ने बुलाया अधिकारियों का मीटिंग"

बरेली: डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाले विकास विभाग और निर्माण कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की। कृषि विभाग की रैंक गिरने पर संबंधित एजेंसियों को तलब किया गया है। डीएम ने कृषि विभाग की रैंकिंग गिरने उप निदेशक कृषि से कारण पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि पीएम कुसुम योजना में संबंधित एजेंसियों ने महीने के अंत में लाभार्थियों की स्वीकृति दी थी, जिस कारण तुरंत उपकरणों का इंस्टालेशन नही हो पाया था और रैंक गिर गई थी।

डीएम ने दोनों एजेंसियों के प्रतिनिधियों को बुलाने का निर्देश दिया। डीसी एनआरएलएम को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक मे दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिशासी अभियांता जल निगम को निर्देश दिए कि अपने विभाग की अलग से बैठक करें और जहां कार्य शत प्रतिशत और 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है उसका सीडीओ से सत्यापन कराएं। डीपीओ को वेट और हाइट की मशीन वितरित करने का निर्देश दिया। पहले आकांक्षात्मक ब्लॉकों में और फिर शेष ब्लॉकों में वितरण का निर्देश दिया। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई अवश्य करें।

Next Story