उत्तर प्रदेश

Bareilly: सिगरेट का अवैध व्यापार, एक्सपायर माल हो रहा था बिक्री में

Admindelhi1
14 Nov 2025 3:35 PM IST
Bareilly: सिगरेट का अवैध व्यापार, एक्सपायर माल हो रहा था बिक्री में
x

बरेली: जनपद के थाना सीबीगंज निवासी युवक अपने घर मे नामचीन ब्रांड की एक्सपायर सिगरेट नई पैकिंग करके पूरे जिले मे खपा रहा था। गोल्ड फ्लैक सिगरेट के डीलर ने बड़ी तादात मे माल के साथ उसे पकड़कर बारादरी पुलिस को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की सात कार्टून नकली सिगरेट बरामद हुई है। सीबीगंज मे खड़ौआ निवासी देवमूर्ति साहू श्यामगंज समेत पूरे जिले के बाजार मे सिगरेट सप्लाई का काम करता है।

एकतानगर निवासी सचिन भारद्वाज का कहना है कि वह गगन गुटखा और गोल्ड फ्लैक सिगरेट के बरेली में फ्रेंचाइजी व डीलर हैं। कई दिन से उन्हें सूचना मिल रही थी कि देवमूर्ति बाजार में नकली गोल्डफ्लैक बेच रहा है। इस पर बुधवार की शाम उन्होंने अपने मुनीम अर्जुन के साथ देवमूर्ति को श्यामगंज बाजार से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। देखने मे असली जैसी नकली पैकिंग देवमूर्ति के कब्जे से सात कार्टून सिगरेट बरामद हुई।

जिसमें गोल्ड फ्लैक, गोदाम गरम, माउंड स्ट्राबेरी, रसियन माया, कैम्पन कोको, स्पेशल गोल्ड और एस्से लाइट जैसे नामचीन ब्रांड शामिल है। सचिन का कहना है कि उन्होंने गोल्ड फ्लैक की पैकिंग का मिलान किया तो वह बिल्कुल असली जैसी थी। आरोपी ने बताया कि एक्सपायर सिगरेट को कंपनी नष्ट करने के लिए भेजती है। मगर वह उसे सस्ते दामों मे खरीद लेता है और फिर घर मे दूसरी पैकिंग करके बाजार मे खपा देता है।

Next Story