उत्तर प्रदेश

Bareilly: पति ने दबाव डालकर बनाई पत्नी की निर्वस्त्र वीडियो, FIR दर्ज

Admindelhi1
15 Sept 2025 12:35 PM IST
Bareilly: पति ने दबाव डालकर बनाई पत्नी की निर्वस्त्र वीडियो, FIR दर्ज
x

बरेली: जनपद रामपुर मे पति पर एक पत्नी ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। पत्नी ने पति पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पति और दोस्तों ने विवाहिता को निर्वस्त्र कर एक वीडियो भी बनाया है। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की लेकिन कोई एक्शन नही होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बरेली निवासी महिला के पति समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना मिलक क्षेत्र के लोहा पट्टी भोलानाथ निवासी विवाहिता ने कोर्ट में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी बरेली जिले के सुभाषनगर रेलवे कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद पति नाजायज दबाव बनाने लगा।

वह अपने दोस्तों को घर लाने लगा। वह दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पत्नी ने इनकार किया तो उसे निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। शोर मचाने और लोगों को जुटने की आशंका मे उसे जान की धमकी देकर सभी भाग गए। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति की हरकतों की शिकायत उसने सिविल लाइंस थाने में की। लिखित तहरीर भी दी लेकिन कार्रवाई नही हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।

अदालत ने पीड़िता की पूरी बातों को सुनने के बाद पुलिस को मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट का आदेश मिलते ही पुलिस ने ओमकार, सरनाम, प्रेम सक्सेना, अभय, राज, नन्नू, भूरी, अभय, आकाश, चुचरू, मधु, अभय श्रीवास्तव और रवि सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शिकायत पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story