उत्तर प्रदेश

Bareilly: त्योहारों के बाद डाकघर में भारी भीड़, लंबी कतारें

Admindelhi1
25 Oct 2025 3:06 PM IST
Bareilly: त्योहारों के बाद डाकघर में भारी भीड़, लंबी कतारें
x

बरेली: त्योहारों के अवकाश के बाद लोग अपने कामकाज को लेकर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों मे पहुंचे। शहर के प्रधान डाकघर मे भी शुक्रवार को काफी भीड़ रही। डाकघर दीपावली पर ही बंद रहे थे और सभी दिन खुले रहे थे, लेकिन फिर भी लोग छुट्टी और त्योहारों के चक्कर में नही पहुंच पाए थे। भाई दूज के बाद लोग अपने अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए डाकघर में पहुंचे थे। इससे वहां पर लोगों की लंबी लाइन लगी। प्रधान डाकघर मे छुट्टी पर गए 50 प्रतिशत कर्मचारी अभी तक ड्यूटी पर नही लौटे है।

इसके चलते शुक्रवार को 50 प्रतिशत कर्मचारी ही डाकघर का सारा कार्य संभालते रहे। डाकघर मे आधार कार्ड बनवाने को लंबी लाइन लगी रही। डाकघर के गेट पर आधार कार्ड के फार्म को लेने के लिए भी लंबी लाइन लगी रही है। सामान्य दिनों में दो ऑपरेटर आधार कार्ड बनाते हैं, लेकिन कर्मचारियों के अवकाश पर होने के कारण एक ऑपरेटर ने ही आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य किया। जिससे बेहद धीमी गति से कार्य चला। चीफ पोस्टमास्टर जीए खान ने बताया कि कम कर्मचारी होने बाद भी डाकघर मे काम सुचारु रूप से चल रहा है। कर्मचारी त्योहार पर छुट्टी लेकर घर गए हुए है। सोमवार से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे। इसके बाद परेशानी नही होगी।

Next Story