- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: दो युवतियों...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: दो युवतियों को शोहदों ने कार में खींचने की कोशिश , एक गिरफ्तार
Tara Tandi
31 Dec 2024 11:34 AM IST

x
Bareilly बरेली : बदायूं रोड से स्कूटी से घर जा रहीं दो युवतियों को शोहदों ने कार में खींचने की कोशिश की। पुलिस ने गांधी उद्यान के पास से एक शोहदे को पकड़ लिया। बाद में युवतियों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा था, उसका चालान कर दिया।
बारादरी इंस्पेक्टर के अनुसार रविवार को एक कॉलोनी की दो युवतियां बदायूं रोड स्थित एक पार्टी में गई थीं। लौटते समय बदायूं रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास मढ़ीनाथ निवासी कार सवार शिवम ने दोनों को रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। लड़कियों ने विरोध करते हुए डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। इसी दौरान शिवम वहां से भागने लगा। दोनों लड़कियों ने शिवम का पीछा किया तब तक तीन थानों की पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने शिवम को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस शिवम को थाना ले आई। इसके बाद लड़कियों ने शिवम से माफीनामा लिखवाकर कार्रवाई से मना कर दिया। बारादरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि लड़कियों के मना करने पर छेड़खानी के आरोप में कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है।
TagsBareilly दो युवतियोंशोहदों कारखींचने कोशिशएक गिरफ्तारBareilly two girlshooligans try to snatch carone arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





