उत्तर प्रदेश

Bareilly: हवनकर द्वारा महाअष्टमी पर कन्याओं के लिए भंडारा

Admindelhi1
1 Oct 2025 3:08 PM IST
Bareilly: हवनकर द्वारा महाअष्टमी पर कन्याओं के लिए भंडारा
x

बरेली: नवरात्र महोत्सव के आठवें दिन मंगलवार को मां के दरबार में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। मंदिरों और घरों में भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर उन्हें भोज भी कराया। कस्बे के मंदिरों में दुर्गा अष्टमी पर हवन पूजन करने के बाद मां के भक्तों ने अपने-अपने घरों में जाकर पूजा अर्चना कर कन्याओं को भोजन कराया।

कस्बा के प्राचीन महाकाली मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर के साथ जगह-जगह मां दुर्गा के आठवां रूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मां के भक्तों ने नगर के कई मोहल्लों मे अपने घरों मे प्रातः काल से ही हवन पूजन कराने के बाद कन्याओं को भोजन कराने के बाद उपहार भेंट कर अपने व्रत को संपूर्ण कर प्रसाद ग्रहण किया।

Next Story