उत्तर प्रदेश

Bareilly: कार्रवाई के डर से बेपरवाह हैदरी दल, फिर वायरल हुआ वीडियो

Admindelhi1
13 Jun 2025 3:21 PM IST
Bareilly: कार्रवाई के डर से बेपरवाह हैदरी दल, फिर वायरल हुआ वीडियो
x
कार्यवाही का नही है डर

बरेली: हैदरी दल के सदस्यों पर पुलिस की कार्रवाई का भी कोई असर नही पड़ा। सोशल मीडिया पर अब दो वीडियो और पोस्ट किए है। जिनमें दल के कुछ लोग एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। युवक ने हिजाब पहने युवती से बातचीत की थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। 7 जून को गांधी उद्यान में हिजाब पहने युवतियों से पूछताछ करने और उनके वीडियो वायरल करने के बाद सामने आए हैदरी दल के दो सदस्यों को दो दिन पहले कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई का असर इस दल के सदस्यों पर नही पड़ा। बल्कि कार्रवाई के बाद इंस्टाग्राम आईडी पर एक के बाद एक कई वीडियो अपलोड किए हैं। जिनमें दल के सदस्य ऐसे कार्य और बयान दे रहे है।

जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े। वही लोगों का कहना है कि इस तरह के दल सोशल मीडिया पर संचालित होने गलत है। इससे बरेली में सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ेगा। इस तरह के दलों के सदस्यों पर पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ये लोग दल नहीं बल्कि बरेली मे नफरत के बीच वो रहे है। शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश रच रहे है।

Next Story