- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: दूल्हे को...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: दूल्हे को दूसरे समुदाय के लोगों ने घेरा, जमकर मारपीट और फायरिंग
Tara Tandi
23 Feb 2025 4:24 PM IST

x
Amla आंवला । आंवला में ब्यूटीपार्लर से बरात घर जा रहे दूल्हे और उसके परिजनों के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने मारपीट की और फायरिंग की। सूचना पर दोनों समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। मामला तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने सर्किल के दो अन्य थानों से फोर्स बुला ली। एसडीएम एन राम भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। दूल्हा पक्ष ने हिंदू संगठनों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
गांव रामनगर निवासी रवि गुप्ता ने बताया कि उसके भाई मुकुल गुप्ता की शनिवार को शादी है। बिसौली निवासी कन्या पक्ष के लोगों ने आंवला के एक बरातघर में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया है। वह अपने भाई मुकुल को लेकर घेर अन्नू खां मोहल्ले के एक ब्यूटीपार्लर में गए थे।
वहां से बरातघर जाने के दौरान रात करीब 9 बजे स्टेट बैंक चौराहे के पास पक्का कटरा निवासी दूसरे समुदाय के लोगों ने उनकी कार रोक ली और गालियां देनी शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने उनके ऊपर फायर किया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसी बीच कार में बैठे अन्य लोग डर से वहां से भाग गए।
लोगों ने उनके शाहजहांपुर निवासी भांजे अमन गुप्ता को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से मारा पीटा। आरोपियों ने एक सोने की चेन भी छीन ली। रवि गुप्ता ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कार के आगे बाइक खड़ी होने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।मौके पर पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रित कर ली। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
TagsBareilly दूल्हेदूसरे समुदायलोगों घेरामारपीट फायरिंगBareilly groomother communitypeople surroundedassaultfiringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





