- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: दबंगों ने...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: दबंगों ने भाजपा नेता पर किया हमला, लूटपाट कर हुए फरार
Admindelhi1
12 May 2025 8:08 PM IST

x
"लूट ले गए नकदी और सोने की चेन"
बरेली: सुभाषनगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के साथ बाजार में दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि नकदी, पर्स और चेन भी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के सेक्टर संयोजक शिवकुमार पाठक ने बताया कि वह शनिवार शाम को टहलते हुए सुभाषनगर बाजार की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि अचानक एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार दो लोग आए। दोनों उन्हें पकड़कर गली में ले गए और लात घूसों से पिटाई कर दी।
बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब लोगों ने उठाया तो जेब में रखे 4500 रुपये, पर्स और सोने की चेन गायब थी। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
Tagsबरेलीदबंगोंभाजपा नेताहमलालूटपाटफरारBareillybulliesBJP leadersattacklootingabscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





