- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: 13 मार्च को...
Bareilly: 13 मार्च को अलविदा जुम्मा, पूजा स्थलों में तैयारियों का जायजा

बरेली: बरेली में रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज 13 मार्च को अदा की जाएगी। इसके लिए शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के समय का एलान भी कर दिया गया है। किला स्थित शाही जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। वहीं दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार सबसे आखिरी नमाज दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में दोपहर 3:30 बजे पढ़ी जाएगी।
शहर की कई प्रमुख मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। दोपहर 12:45 बजे खानकाह वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद, पशुपति बिहार मस्जिद, कैंट की मस्जिद हाथी खाना और लीची बाग की फैजाने मदीना मस्जिद में नमाज होगी। वहीं दोपहर 1 बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, मोती मस्जिद, आवास विकास मस्जिद, बारादरी मस्जिद, जहानी मस्जिद, हरी मस्जिद और शिया जामा मस्जिद सहित कई अन्य मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।
इसी तरह दोपहर 1:15 बजे मुमताज मस्जिद और साबरी मस्जिद में नमाज होगी, जबकि 1:30 बजे दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद, छह मीनारा मस्जिद, मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, शाहदाना मुस्तफाई मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा 1:45 बजे मिजाई मस्जिद और नूरी मस्जिद, दोपहर 2 बजे दरगाह ताजुश्शरिया, बीबी जी मस्जिद और हबीविया रजविया मस्जिद में नमाज होगी। वहीं 2:30 बजे नौमहला मस्जिद, 3 बजे दादा मियां मस्जिद और 3:15 बजे यतीमखाना मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि 13 मार्च को देशभर में जुमा-तुल-विदा की नमाज अदा की जाएगी। अगर 19 मार्च को ईद का चांद नजर आता है तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। यदि उस दिन चांद नजर नहीं आया तो 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमे की नमाज फिर अदा की जाएगी और ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं ईद के नजदीक आते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।





