उत्तर प्रदेश

Bareilly: डोसा खाने पहुंचीं युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

Admindelhi1
24 Oct 2025 1:36 PM IST
Bareilly: डोसा खाने पहुंचीं युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़े दो आरोपी
x

बरेली: जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे डोसा खाने गई दो युवतियों के साथ दो प्रॉपर्टी डीलरों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। छेड़छाड़ करते हुए लगातार पीछा कर रहे दोनों शोहदों को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। विधायक के करीबी बताये जा रहे दोनों प्रॉपर्टी डीलरों ने पुलिस के सामने ही दोनों युवतियों का धमकाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वह अपनी सहेली के साथ डोसा खाने के लिए शील चौक पर गई थी।

दोनों कई महीनों से डोसा खाने जाती रहती है। इसके कारण डोसा बनाने वाला उन्हें पहचानने लगा है। आरोप है कि वही पर दिनेश गुप्ता भी डोसा खा रहा था जो अपने दोस्त रोहित कक्कड़ के साथ वहां पहुंचा था। इसके बाद वह दोनों डोसा खाकर वहां से चली गई। इस पर दिनेश गुप्ता और रोहित कक्कड़ बुलेट से पीछा करते हुए पहुंचे। दोनों बुलेट को आगे लगाकर रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। दोनों अनसुना कर वहां से निकल गई। दोनों दोबारा पीछा करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगे। इसके बाद देर शाम शील चौक स्थित मेडिकल से निकलने पर दोनों ने छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सेलेक्शन प्वाइंट पर भी दोनो पीछा करते पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद भी दोनों जान से मारने की धमकी देते रहे। पुलिस कब्जे मे आए दोनों युवक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है और विधायक के करीबी बताये जा रहे हैं। विधायक ने पैरवी भी की और मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश की लेकिन छेड़छाड़ की शिकार युवतियों ने अपनी शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Next Story