उत्तर प्रदेश

Bareilly: होटल में मिला लड़की का शव, लड़के से मिलने आई वो फरार

Tara Tandi
20 Aug 2024 9:00 AM GMT
Bareilly: होटल में मिला लड़की का शव, लड़के से मिलने आई वो फरार
x
Bareillyबरेली। रोडवेज स्थित एक होटल में एक युवती का शव मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह बदबू आना शुरू हुई तो शव के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि युवती के साथ एक युवक भी था जो घटना के बाद फरार हो गया है।
दरअसल मंगलवार को रोडवेज स्थित प्रीत होटल में युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अभी तक युवती की पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हो सकी थी। होटल में उसके नाम का जो आधार कार्ड लगाया गया। उसमे भी नाम और पता स्पष्ट नहीं हो रहा है। होटल संचालकों ने पुलिस को बताया कि वह 18 अगस्त की रात आजम नगर निवासी आलम नाम से युवक ने कमरा बुक किया था। कमरा बुक करने के बाद लड़की भी वहां पहुंची। लिहाजा उसकी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी। बताया जा रहा है कि युवक 19 अगस्त सोमवार को होटल से चला गया था। मंगलवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। अभी भी जांच पड़ताल की जा रही है। युवती फिलहाल जबलपुर की बताई जा रही है।
Next Story