उत्तर प्रदेश

Bareilly: ढाबे में मिली बच्ची का शव, खरोंच के निशान से सस्पेंस बढ़ा

Admindelhi1
24 April 2025 4:15 PM IST
Bareilly: ढाबे में मिली बच्ची का शव, खरोंच के निशान से सस्पेंस बढ़ा
x
"पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार"

बरेली: फरीदपुर हाईवे पर लंबे समय से बंद पड़े एक ढाबे के खंडहर में करीब 8 से 10 माह की बच्ची का शव मिला। बच्ची के शरीर पर कई जगह पुलिस को खरोंच के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि बच्ची को किसी जानवर ने नोचा है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

फरीदपुर थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर के बाईपास पर बंद पड़े जनता ढाबे के पास खाली पड़े खंडहर में 8 से 10 माह की बच्ची का शव पड़ा हुआ था। बुधवार को राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में ले लिया। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह खरोंचने के निशान थे।

संभवत: किसी जानवर द्वारा नोचा गया लग रहा था। बच्ची के बाएं पैर में लाल रंग और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बंधा था। पुलिस ने बच्ची के शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। गुरुवार को पुलिस बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

Next Story