- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मुठभेड़ के...
Bareilly: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर दानिश की गिरफ्तारी, कई जिलों में था सक्रिय

बरेली: जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे शुक्रवार रात मुठभेड़ मे वांछित आरोपी मोहल्ला गौसिया चौक निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर मे गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर रात में ही फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी दानिश बिलायतगंज के पास छिपा है।
इस सूचना पर बाइक सवार पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो बाइक की लाइट देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। भाग रहे आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली से लगने आरोपी घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर रात मे एक बजे के करीब सीएचसी पहुंची। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह व सीओ नितिन कुमार भी पहुंचे। सीओ नितिन कुमार और कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दानिश दो मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर बरेली और बदायूं जनपद के थानों में 15 मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए है। आरोपी आंवला थाने का हिस्ट्रीशीटर है।





