उत्तर प्रदेश

Bareilly: 24 लाख की ठगी में धोखाधड़ी का मामला

Admindelhi1
2 Dec 2025 4:39 PM IST
Bareilly: 24 लाख की ठगी में धोखाधड़ी का मामला
x

बरेली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बुखारा कैंप मे तैनात सैन्यकर्मी से 24.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। सैन्यकर्मी महेश उपाध्याय ने साइबर थाना प्रभारी डीके शर्मा को बताया कि साइबर ठगों ने कॉल कर खुद को टेलीकाॅम कंपनी का अधिकारी बताया। कहा कि आपके नंबर से दिल्ली के कनॉट प्लेस क्षेत्र में लड़कियों से बदसलूकी की जा रही है। महेश ने उस मोबाइल नंबर से उनका कोई संबंध न होने की बात कही।

इस पर संदीप नाम के ठग ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को कॉल ट्रांसफर करने की बात कहकर किसी अन्य से बात कराई। उसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अपना नाम आनंदराज बताया। उसने धमकाया कि आपका एक बैंक खाता भी कनॉट प्लेस क्षेत्र में खुला है, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है। कार्रवाई का डर दिखाकर महेश से कई बार में ठगों ने करीब 24,30,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर महेश ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिहारीपुर कासगरान निवासी राजीव अग्रवाल ने भी साइबर क्राइम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनके पास 18 जुलाई को मेसेज आया था। जिसमें ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया गया था।

बातचीत आगे बढ़ी तो साइबर ठगों ने एक लिंक भेजा। साइबर ठगों ने निवेश कराने के बहाने राजीव से 21,16,000 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का पता चला तो वह थाने पहुंचे। सीबीगंज के सरनियां निवासी जफरुद्दीन ने बताया कि उनके बैंक खाते से 5,45,000 रुपये तीन बार में कट गए। रुपये निकलने का कोई मेसेज या ओटीपी भी नहीं आया। जब बैंक खाते की जानकारी ली तो इस बारे में पता चला। जफरुद्दीन ने भी साइबर क्राइम थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है।

Next Story