- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: आंवला में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: आंवला में मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी हुई
Admindelhi1
29 March 2025 4:16 PM IST

x
इफको के अधिकारी मौके पर पहुंचे
बरेली: जिले के आंवला क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात को मालगाड़ी के चार बोगी बेपटरी हो गई और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार सुबह मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम, एडीईएन चंदौसी संजीव सक्सेना और इफको के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एडीआरएम ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शुक्रवार रात लगभ दो बजे विशारतगंज रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी इफको फैक्टरी के लिए रवाना हुई थी। किलोमीटर संख्या छह के पास 42 बाेगी वाली मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से अचानक उतर गई और ट्रैक उखड़ गया।
गनीमत रही कि मालगाड़ी खाली थी और फैक्टरी में खाद लाेडिंग के लिए जा रही थी। मौका मुआयना किया गया है। कर्मचारियों की टीम ट्रैक दुरुस्त करने में लगी है। जल्द ही ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा।
Tagsबरेलीआंवलामालगाड़ीचार बोगियांबेपटरीट्रैक क्षतिग्रस्तBareillyAonlagoods trainfour bogiesderailedtrack damagedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





