- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मुठभेड़ में...
Bareilly: मुठभेड़ में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बरेली: जनपद के थाना किला क्षेत्र मे पुलिस ने लूट और छिनैती करने वाले गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट की रकम बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर मे पुलिस की गोली भी लगी है। थाना किला प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 30 मई को मुंशी नगर निवासी शालू वर्मा किला में किशनचंद्र सराफ की दुकान से खरीदारी करके घर लौट रही थी। दुकान से निकलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने शालू का पर्स लूट लिया। इसमें नकदी और जेवर थे।
घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान टीम को रविवार की देर रात बाकरगंज से दौली रघुवर दयाल रोड पर बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची। जहां पर पहले से मौजूद आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करना कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आसिफ के बांये पैर मे जा घुसी। जबकि मुठभेड़ मे मुख्य आरक्षी अनूप दाहिनी बाजू में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान परसाखेड़ा निवासी घायल आसिफ, रहीमुद्दीन, तिलियापुर सोहिल और मोहम्मद बिलाल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमले का एक और केस दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब सभी अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में किला थाना प्रभारी राजेश कुमार, दरोगा जुगमेन्द्र बालियान, दरोगा वकार अहमद समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी मंहगे शौक को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। सभी को कोर्ट में पेश किया, इसके बाद जेल भेज दिया।





