उत्तर प्रदेश

Bareilly: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र पर जानलेवा हमला हुआ

Admindelhi1
13 July 2024 10:52 AM IST
Bareilly: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र पर जानलेवा हमला हुआ
x
तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

बरेली: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावरों ने पहले उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. सफल नहीं हुए तो दौड़ाकर पीटा. घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

प्रतापगढ़ के सेनानी नगर करनपुर निवासी रोहित मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं और वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. वह बलरामपुर हाउस इलाके में रहते हैं. रोहित मिश्र ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी है कि की देर रात वह खाना खाकर बाहर टहलने निकले. तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की सफारी गाड़ी से उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया. इसके बाद सफारी से उतरे हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. उनके सिर में चोट आई है. आरोपी सोने की चेन और 22 सौ रुपये निकाल लिए. थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ है. गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. राहुल नामक युवक का नाम सामने आया है.


Next Story