- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: खाद्य विभाग...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: खाद्य विभाग की छापेमारी, 80 किलो मिठाई बरामद
Admindelhi1
17 Oct 2025 2:32 PM IST

x
बरेली: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीमों ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लिए और फतेहगंज पश्चिमी में 80 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। मिठाई की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि खराब मिठाई के साथ ही संदेह के आधार पर अधोमानक प्रतीत होने पर सोयाबीन और सरसों का तेल जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 170320 रुपये है को भी सीज किया गया है।
टीमों ने फतेहगंज पश्चिमी के रेहान डेयरी, अबरार डेयरी, तेजपाल कलेक्शन सेंटर, शीशगढ़ के प्रदीप स्वीट्स, राजू मिष्ठान भंडार समेत अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लिए हैं जो कि जांच को लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबरेलीखाद्य विभागछापेमारी80 किलोमिठाईबरामदBareillyFood Department raid80 kgsweetsrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





