- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पांच छात्रों...

बरेली: परसाखेड़ा बीआरसी परिसर मे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीईओ भानुशंकर गंगवार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कक्षा छह से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं मे विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना रहा। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया।
चयनित छात्र उच्च प्राथमिक विद्यालय मनकरी से निखिल, तपस्या, शीतल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तुरसा पट्टी से संजना, लक्ष्मी विजयी घोषित हुए। बीईओ भानुशंकर गंगवार ने पुरस्कृत किया। एआरपी संगीता मित्तल, आशीष शर्मा, राजीव वैश्य, प्रद्युम्न यादव, कपिल यादव, राजकुमार, रेनू यादव, भगवान दास गंगवार, मिथलेश यादव ने सहयोग किया।





