उत्तर प्रदेश

Bareilly: मणिपुर से लाई गई मॉर्फीन के साथ पांच गिरफ्तार

Admindelhi1
22 Jun 2025 5:16 PM IST
Bareilly: मणिपुर से लाई गई मॉर्फीन के साथ पांच गिरफ्तार
x
अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ 10 लाख रुपये

बरेली; एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बरेली यूनिट ने मणिपुर से मादक पदार्थों को खरीदकर बरेली समेत अन्य जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को बाराबंकी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक किलो 555 ग्राम मॉर्फीन बरामद हुई है, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी रोहित उर्फ कल्लू, गांव मोहम्मदपुर थाना बिनावर, बदायूं के मनोज राजपू, सुभाषनगर के गांव सिठौरा के जोधा सिंह, जतन कश्यप उर्फ जतिन शिव सहाय और कोतवाली हरदोई निवासी पिंटू के रूप मे हुई है। जबकि, राजू राजपूत और रोबिला रोजिन उर्फ दीदी निवासी मणिपुर फरार है।

एएनटीएफ को जानकारी मिली कि सभी आरोपी बाराबंकी के सफदरगंज क्षेत्र में गांव छप्पा सुकुल पुरवा मे शाहपुर करेडा वाली चकरोड पर घूम रहे है। टीम ने वहां पहुंच कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और एक कार भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना सफदरगंज बाराबंकी में रिपोर्ट दर्ज कर बरेली लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनोज ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका सहयोगी राजू राजपूत रोबिला रोजिन उर्फ दीदी के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। रोबिला रोजिन उर्फ दीदी दोनों को रुपये देकर उससे मॉर्फीन खरीदते हैं। इस काम के लिए दोनों कभी-कभी खुद या कभी जोधा और जतन कश्यप उर्फ जतिन समेत पिंटू को भेजते हैं।

लगभग 10 दिन पहले इन तीनों को मणिपुर से मॉर्फीन लाने के लिए पैसे देकर भेजा गया था। 10 दिन मणिपुर में रुक कर दीदी से मॉर्फीन लेकर मनोज और राजू के बताए अनुसार अवध असम एक्सप्रेस से दीमापुर स्टेशन से चलकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां से मनोज के कहे अनुसार गोरखपुर से बस पकडकर अहमदपुर टोल प्लाजा पर उतरे। मनोज की गाड़ी में बैठ गये हमने सामान आपस में बांट लिया लेकिन कुछ दूर चलते ही पकड़े गए।

Next Story