उत्तर प्रदेश

Bareilly: सीने पर तमंचा रखकर की फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:28 PM IST
Bareilly: सीने पर तमंचा रखकर की फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी
x

बरेली: थाना क्षेत्र के दबंगों ने एक युवक से मारपीट की और उसे जान से मारने की नियत बुधवार शाम को हवाई फायरिंग के बाद उसके सीने पर तमंचा लगाकर फायरिंग की लेकिन मिस फायर होने से उसकी जान बच गई। गोली चलने की आवाज पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कस्बा के मोहल्ला अंसारी चौड़ा खड़ंजा निवासी मो. हसन बुधवार शाम 7 बजे चौड़े खड़ंजे पर जिम के पास खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ला भिटौरा निवासी दीपक सिंह और उसका दोस्त अमन सिंह आकर उससे हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया। जिसके बाद पीड़ित घर की ओर जाने लगा। तभी पीछे से दोनों बाइक से फिर आए।

दीपक सिंह ने पहले तमंचे से हवाई फायरिंग की। दूसरा फायर लोड करके तमंचा उसके सीने पर रख दिया लेकिन फायर मिस होने से वह बच गया। लोगों को जुटते देखकर पुलिस के आने से पहले ही दोनों भाग गए। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर घटना की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज मे दीपक सिंह हवाई फायर और पीड़ित के सीने पर अवैध तमंचा रखते और हाथापाई करते साफ दिख रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Next Story