उत्तर प्रदेश

Bareilly: बाइक से आए हमलावरों की फायरिंग कैमरे में रिकॉर्ड

Admindelhi1
6 March 2026 4:03 PM IST
Bareilly: बाइक से आए हमलावरों की फायरिंग कैमरे में रिकॉर्ड
x

बरेली: जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र की सर्वोदयनगर कॉलोनी में शनिवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने घर के बाहर गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे भी कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

सर्वोदयनगर कॉलोनी निवासी दीप पंत ने बताया कि गुरुवार रात करीब पौने दस बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर मे मैच देख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक एक बाइक पर वहां पहुंचे और उनके दरवाजे पर लातें मारते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। दो राउंड फायरिंग भी की। यह पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने मे जुटी है। बहजुइया जागीर और मोहरनिया में बवाल: सीबीगंज के गांव बहजुइया जागीर मे दलित समुदाय के राजपाल का नूतन मौर्य पक्ष से विवाद हुआ। इसमें राजपाल ने थाना सीबीगंज मे नूतन, आशू, दीपक, नरेंद्र, मुकेश, विवेक, उमेश, सोनू, रोहित समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि बुधवार को होली खेलकर लौटते समय युवकों ने गालियां दी और विरोध व लाठी-डंडा व फरसा से हमला कर फूल सिंह, अनारकली व सुमित को घायल कर दिया। दूसरी ओर से नूतन ने दिनेश, सुमित, बंटू, अनमोल, प्रदीप, सोनू, विमल समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उनके घर के पास जाकर गालियां दीं और दीपक, आशू व उन्हें पीटकर घायल कर दिया। इज्जतनगर थाने में मोहरनिया गांव निवासी माखनलाल ने सचिन, अंकुश, धीरा, पालू, अर्जुन व कुंवरपाल पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि वह अपने भाई की पत्नी मुन्नी देवी, रामजीत व कालीचरन के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी सचिन व अंकुश बुलेट से पटाखा बजाकर निकले। उन लोगों ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट की।

Next Story