उत्तर प्रदेश

Bareilly: डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों लगी आग

Admindelhi1
15 March 2025 1:47 PM IST
Bareilly: डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों लगी आग
x
पर्सनल कार भी जलकर राख

बरेली: जिले में विशेष अधिसूचना विभाग (इंटेलिजेंस) में तैनात डिप्टी एसपी यशपाल सिंह के सरकारी आवास और उनकी निजी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस आगजनी में सरकारी आवास में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि उनकी निजी कार भी पूरी तरह खाक हो गई।

घटना होली की रात की है, जब डिप्टी एसपी यशपाल सिंह क्षेत्र में गश्त पर निकले हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात शरारती तत्व ने उनके सरकारी आवास में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही, बाहर खड़ी उनकी निजी कार भी आग की चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचती, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Next Story