- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बेटी से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: बेटी से पिता ने की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
1 Sept 2024 12:54 PM IST

x
Bareilly बरेली । थाना कैंट में सातवीं की छात्रा ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि पिता आए दिन अश्लील हरकतें करता है। छात्रा ने मौसेरे भाई को फोन करके बुलाया और मौसी के घर चली गई।
छात्रा ने बताया कि उसकी मां ने पिता को तलाक नहीं दिया है। बावजूद इसके उसकी मां अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती है। सौतेला पिता उसके साथ अक्सर अश्लील हरकतें करता है। उसकी मां के अन्य लोगों से भी अवैध संबंध हैं। बुधवार रात को उसका सौतेला पिता रात में शराब पीकर आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीटा, जिससे वह घायल हो गई। उसने अपने मौसेरे भाई और मौसी को फोन कर पूरी बात बताई। मौसेरे भाई के साथ उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट जेएन पांडेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
TagsBareilly बेटी पितादुष्कर्म कोशिशरिपोर्ट दर्जBareilly daughter father rape attemptreport filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





