उत्तर प्रदेश

Bareilly : कार से कुचलकर पिता और सौतेले भाई को मार डाला,

Saba Naaz
1 July 2025 6:29 PM IST
Bareilly : कार से कुचलकर पिता और सौतेले भाई को मार डाला,
x
Bareilly बरेली : बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। उसने एक लाख रुपये न देने पर कार से कुचलकर अपने पिता और सौतेले भाई को मार डाला।
आरोपी ने मंगलवार को दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके पर कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक फरीदपुर थाना क्षेत्र के नांद अलगनी गांव निवासी नन्हें खां और उनका बड़ा पुत्र मिश्रयार खां मंगलवार दोपहर अपने घर से फरीदपुर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान नन्हें की दूसरी पत्नी के बेटे मकसूद खां ने अपनी इको कार से पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार से कुचलकर बाइक सवार पिता और सौतेले भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग गया।
Next Story