- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: किसान सड़क...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: किसान सड़क हादसे में घायल, अस्पताल ले जाते समय जान गई
Admindelhi1
26 Dec 2025 3:03 PM IST

x
बरेली: जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र मे खेत से साइकिल पर लकड़ी लेकर घर लौट रहा किसान टैक्टर ट्राली की चपेट मे आ गया। ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग किसान को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कस्बे के मोहल्ला शिव मंदिर निवासी प्रेमकुमार उर्फ पप्पू अपने खेत से शाम पांच बजे साइकिल से लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक ब्रह्मदेव मोड़ पर सामने से रेता बजरी लेकर आ रही टैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।
ट्रैक्टर ट्राली ने उनको कुचल दिया। स्थानीयकिसानप्रेम कुमार को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया
Tagsबरेलीकिसानसड़कहादसेघायलअस्पतालसमयमौतBareillyfarmerroadaccidentinjuredhospitaltimedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





