उत्तर प्रदेश

Bareilly: तेंदुए के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Tara Tandi
19 April 2025 6:31 PM IST
Bareilly: तेंदुए के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
x
Bareilly बरैली: खेत पर गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहकर लौट गए।
क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान के अरविंद कुमार शुक्रवार दोपहर दो बजे खेत पर गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। वह पेड़ों की छांव में गए तो वहां तेंदुआ आराम कर रहा था, आहट होते ही उसने उनके मुंह पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। उनके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ झाड़ियाें से होते ही जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने अरविंद के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्रामीण दीनानाथ गंगवार ने वन विभाग और पुलिस को फोन पर सूचना दी। डिप्टी रेंजर आयरन सिंह, वनरक्षक लवकुश, मान सिंह ,लीलाधर कड़े गांव पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। वन विभाग के साथ तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश देकर लौट गई। वन विभाग के अधिकारियों को खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया बुधवार रात को गांव मेथी नवदिया रोड पर तेंदुआ दिखाई दिया था। लगातार तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Next Story