- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बसों से गायब...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: बसों से गायब हुए परिवार के फोटो, सुरक्षा योजना बेअसर
Tara Tandi
11 April 2025 1:04 PM IST

x
Bareilly बरेली : जानकारी के अभाव में चालक बसों के डैशबोर्ड पर परिवार के फोटो नहीं लगा रहे हैं। दरअसल, परिवहन विभाग ने पिछले साल अप्रैल माह में सभी सरकारी, प्राइवेट वाहनों के चालकों को अपने वाहनों के डैशबोर्ड पर पत्नी-बच्चों सहित खुद की संयुक्त फोटो लगाने के निर्देश दिए थे।
इसके पीछे मंशा थी कि चालकों के सामने परिवार की तस्वीर रहेगी तो वह गलत तरीके से वाहन नहीं चलाएंगे। इससे हादसों में कमी आएगी, मगर अधिकांश चालकों को इसकी जानकारी तक नहीं हैं।
वहीं, विभागीय अफसरों को स्पष्ट निर्देश हैं कि सिर्फ उसी वाहन को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करें, जिसमें चालक के परिवार का फोटो लगा हो, लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जल्द एक बार फिर परिवहन निगम के अधिकारियों और निजी बस यूनियनों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।
TagsBareilly बसों गायबपरिवार फोटोसुरक्षा योजना बेअसरBareilly buses missingfamily photossecurity plan ineffectiveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





