उत्तर प्रदेश

Bareilly: इलाज के दौरान त्रुटि, मरीज का हाथ कटवाना पड़ा

Admindelhi1
10 Feb 2026 7:47 PM IST
Bareilly: इलाज के दौरान त्रुटि, मरीज का हाथ कटवाना पड़ा
x

बरेली: थाना क्षेत्र के ग्राम खिरका जगतपुर के 54 वर्षीय सुनील कुमार गंगवार का पिछले लगभग एक साल से लिवर में खराबी की समस्या का शास्त्रीनगर बरेली स्थित एक डॉ. के क्लीनिक मे इलाज चल रहा था। पेटदर्द ज्यादा बढ़ने पर आठ जनवरी 2026 को डॉ. को दिखाया तो उन्होंने कई दवाइयां दी और इंजेक्शन भी लगाया। आरोप है कि गलत इंजेक्शन और दवाइयां देने से सुनील के बाएं हाथ मे इंफेक्शन हो गया। हाथ सूजकर काफी मोटा हो गया। लगातार इलाज से सुधार नही हुआ। चिकित्सक ने 26 जनवरी को सुनील कुमार को हायर सेंटर को रेफर कर दिया। दूसरे चिकित्सक ने बताया कि इंफेक्शन से हाथ कटवाना भी पड़ सकता है। वह इलाज को 50 हजार रुपये से ज्यादा कर चुके है।

डॉक्टर के गलत इलाज से हाथ में संक्रमण होने और 50 हजार रुपये से ज्यादा खर्चे के बावजूद हाथ कटवाने की नौबत आने पर पीड़ित सुनील कुमार ने बीते दिनों मुख्यमंत्री के जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित सुनील कुमार का आरोप है कि शिकायत पर सीएमओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर आरोपी डॉ. ने तथ्यों को तोड़मरोड़कर पेश करते हुए इलाज मे लापरवाही से इन्कार कर दिया है और खुद को बेकसूर करार दिया है जो न्याय पर कुठाराघात है। उन्होंने सीएमओ से उच्चस्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी डॉक्टर को दंडित करने और पीड़ित को उचित मुआवजा दिलवाने की पुरजोर मांग की है।

Next Story