उत्तर प्रदेश

Bareilly: डेलापीर से बैरियर टू तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Admindelhi1
25 Jun 2025 12:05 PM IST
Bareilly: डेलापीर से बैरियर टू तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
x

बरेली: आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह मे राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद सभी विभाग तैयारियों मे जुट गए हैं। नगर निगम की टीम ने बैरियर टू से डेलापीर तक मंगलवार को अतिक्रमण हटाया और हिदायत दी कि अगर फिर से अतिक्रमण कर दुकान लगाई तो भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा।

नगर निगम अतिक्रमण हटाने के साथ साफ सफाई, पथ प्रकाश, सड़क आदि की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने में जुट गया है। मंगलवार दोपहर डेलापीर से बैरियर टू तक अभियान के तहत टीम ने ठेला, फुटपाथ, रेत, बजरी आदि हटवाई। इस दौरान टीम ने 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम अभियान चलाया जा रहा है जो विभिन्न जगहों पर जारी रहेगा।

Next Story