उत्तर प्रदेश

Bareilly: बाजार में अतिक्रमण की वजह से लंबा जाम, लोगों को दिक्कत

Admindelhi1
1 Dec 2025 12:39 PM IST
Bareilly: बाजार में अतिक्रमण की वजह से लंबा जाम, लोगों को दिक्कत
x

बरेली: सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते कस्बे के मुख्य बाजार मे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। दुकानदार फुटपाथ पर भी सामान रख रहे है। पैदल राहगीरों के लिए चलने के लिए जगह भी नही छोड़ी है। शुक्रवार को तीन घंटे तक मुख्य बाजार में जाम के हालात बने रहे। कस्बे की जाम की समस्या दूर करने के लिए बाईपास का निर्माण कराया गया था ताकि लोगों को आवाजाही मे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मगर इसके बाद भी जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।

दरअसल, सड़क किनारे अतिक्रमण की वजह से जाम लग रहा है। लोग परेशानी से जूझने को मजबूर हैं। दुकानदारों ने दुकान के बाहर सड़क किनारे तक सामान फैला रखा है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान ट्रैफिक बढ़ने और ई-रिक्शों के सड़क किनारे खड़े होने से पूरे मार्ग पर वाहनों के पहिए थम जाते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को गलियों का सहारा लेना पड़ता है। कभी-कभी तो गालियां भी जाम हो जाती हैं। शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक जाम के हालात रहे। कई स्कूलों के वाहन जाम में फंसे रहे। वैसे तो बुध बाजार वाले दिन जाम लगता था, लेकिन अब जाम हर रोज लगता है।

Next Story